{"_id":"5de6af648ebc3e54ec35394b","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3866146125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज । स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति से संबधित डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी के गन्ना क्रय केंद्र मोहिद्दीनपुर (बी) पर मंगलवार को घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया। तौल कांटे में प्रति ट्र्रॉली लगभग दो क्विंटल का अंतर मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन कर तौल बंद करा दी। जानकारी मिलने पर लोनी चीनी मिल के सीडीओ राजवीर तोमर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की और कांटे की जांच कराने का आश्वासन दिया।
गांव सोनौआ निवासी गन्ना किसान अनुज , नरेश पाल सिंह, सुधीर सिंह आदि किसानों ने मिलकर गन्ना क्रय केंद्र पर लगे कांटे की तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तौल लिपिक आलोक कुमार ने तौल बंद करने के साथ ही मामले की सूचना चीनी मिल के अधिकारियों को भेज दी। गन्ना किसानों का आरोप है कि चीनी मिल, गन्ना समिति व तौल लिपिक की मिलीभगत से किसानों की कमाई का गलत प्रयोग किया जा रहा है। पिछले साल भी यहां घटतौली की शिकायतें की गई थी लेकिन उस समय कोई कार्रवाई न होने के कारण इस बार भी धड़ल्ले से यहां घटतौली की जा रही है। वहीं शिकायत के बाद भी गन्ना विभाग से कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मुआयना करने नही पहुंचा। किसानों का कहना है कि अगर घटतौली न रोकी गई तो सेंटर पर तौल बंद करवा दी जाएगी । इस दौरान किसानों ने गन्ना समिति व मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
किसानों की घटतौली को लेकर की गई शिकायत के बाद फिटर भेजकर कांटा चेक कराया गया जिसमें कोई अंतर नही मिला है।
विवेक तिवारी, केन हेड लोनी चीनी मिल
क्रय केंद्र पर वाहन की दिक्कत की वजह से किसानों ने हंगामा किया है। घटतौली का कोई मामला ही नहीं है । सेंटर पर ट्रक पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया ।
गजेंद्र कटियार, सचिव गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज