फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

किसान आत्महत्या मामला: जांच करने ग्रंट नंबर तीन पहुंचे एसडीएम

Tue, 03 Dec 2019 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कुकरा/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। डीएम के निर्देश पर पटीसानगर में कर्ज में डूबे किसान पुत्र दीदार सिंह के आत्महत्या करने के मामले की जांच करने एसडीएम गोला अखिलेश यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। एसडीएम ने मृतक किसान की पत्नी परविंदर कौर और परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने मृतक की पत्नी से घटना संबधी जानकारी लेने के बाद उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एसडीएम गोला अखिलेश यादव को दिए गए बयान में पत्नी परविंद कौर ने बताया कि 28 नवंबर को उसके घर पहुंचे बैंक कर्मियों ने कर्ज के भुगतान को सख्ती की थी। कर्ज वसूली के लिए बैंक कर्मियों की सख्ती पर पति ने गिडगिड़ाते हुए जल्द ही कर्ज अदा करने की बात कही। बावजूद इसके बैंक कर्मी लगातार धमकाते रहे। रविवार को सुबह आठ बजे वह और बच्चे झाले के पास खेत में चले गए। पति घर में अकेले थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति दीदार सिंह ने बैंक कर्मियों की धमकी से तंग आकर कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जब वह खेत से बच्चों के साथ घर लौटी तो पति का शव कमरे के कुंडे से लटकता मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। एसडीएम को बयान देते समय पत्नी ने रोते हुए आरोप लगाया कि साहब मेरे पति की मौत के जिम्मेदार बैंक कर्मी हैं। बैंक कर्मियों की प्रताड़ना के चलते पति ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर इलाहाबाद बैंक कुकरा के शाखा प्रबंधक विकास झा इस बात से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा- किसी भी बैंक कर्मी ने पटीसानगर निवासी मृतक किसान दीदार सिंह पर कर्ज अदायगी के लिए कोई दबाव नहीं डाला और न ही वसूली के लिए उनके घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया
बांकेगंज ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञान देवी के पुत्र और सपा नेता नरेश यादव पटीसानगर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक दीदार सिंह की पत्नी परविंदर कौर से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

डीएम के निर्देश पर ग्रंट नंबर तीन के पटीसा नगर गांव निवासी किसान दीदार सिंह के आत्महत्या करने के मामले की जांच में पत्नी परविंदर कौर और बैंक कर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
-अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed