फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

ग्राम समाज की जमीन कर दें खाली, वर्ना कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Tue, 03 Dec 2019 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के मझरा पश्चिम गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने स्टाफ के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। कब्जेदारों को हिदायत देकर स्वयं कब्जा हटाने की बात कही, ऐसा न करने पर प्रशासन की तरफ से बलपूर्वक कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम समाज की भूमि पर कई गांवों में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसको लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है और ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने की कवायद शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री को खबर मिली कि मझरा पश्चिम गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से फसलें बो रखीं हैं। इसके बाद नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक सचान के साथ मौका मुआयना किया। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्राम समाज की भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने इलाके के सभी गांवों की ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि वह स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed