फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ / कुकरा (लखीमपुर खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पटीसानगर ग्रंट नंबर तीन में पिता की मौत के बाद ट्रांसफर हुए 5.67 लाख रुपये के कर्ज के भुगतान को लेकर परेशान किसान पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का आरोप है कि कर्ज का भुगतान करने के लिए बैंक कर्मियों ने सख्ती की थी जबकि बैंक शाखा के प्रबंधक ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

ग्रंट नंबर तीन में दीदर सिंह के पिता बल्देव सिंह ने दस वर्ष पूर्व इलाहाबाद बैंक कुकरा से 5.67 लाख रुपया कर्ज लिया था, जो जमा नहीं कर पाए और उनकी पिछले वर्ष मौत हो गई। बैंक वालों ने वारिस पुत्र दीदार सिंह के नाम कर्जा ट्रांसफर कर तकाजा शुरू कर दिया। पत्नी का आरोप है कि 28 नवंबर को इलाहाबाद बैंक के अधिकारी, कर्मचारी आए और सख्ती करते हुए रुपया जमा करने पर जोर दिया। गन्ने, धान का भुगतान न मिलने से आर्थिक रूप से टूटे किसान पुत्र के सामने कर्जा अदा करने की दिक्कत थी। रविवार को सुबह आठ बजे जब पत्नी और बच्चे झाले के पास खेत पर चले गए तब दीदार सिंह ने कमरे की कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर जब पत्नी और बच्चे लौटे तो वह उसका शव लटकता देख दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीदार सिंह के पिता बल्देव सिंह पुत्र संतासिंह पर 10 साल पुराना कर्जा था। इलाहाबाद बैंक कुकरा का कोई कर्मचारी दीदार सिंह के यहां तकाजा करने नहीं गया। बैंक के रिकवरी सेल के जोनल ऑफीसर राजेश कुमार सिंह क्षेत्र के भ्रमण पर आए थे। तब दीदार सिंह कुकरा में शराब के नशे में मिला, उसने स्वयं ही कहा था कि पिता के नाम काकर्जा वह शीघ्र जमा कर देगा। केवल इतनी ही बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास झा, शाखा प्रबंधक, इलाहाबाद बैंक शाखा कुकरा
ग्रंट नंबर तीन में दीदार सिंह के नाम तहसील से कोई आरसी जारी नहीं की गई है। आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि बैंक अधिकारी, कर्मचारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

-अखिलेश कुमार यादव एसडीएम, गोला
ग्रंट नं तीन में दीदार सिंह की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-आरके वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed