{"_id":"5dd57afa8ebc3e54d146b526","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly384786336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए परेशान हो रहे मेडिकल महिला वार्ड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए परेशान हो रहे मेडिकल महिला वार्ड के मरीज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को परेशान होने को मजबूर हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। ऐसे में भर्ती मरीज के तीमारदारों को पानी के लिए भी भटकना पड़ता है।
जिला अस्पताल में रात के वक्त पानी सप्लाई बंद कर जाती है। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों को दिक्त होती है। सबसे ज्यादा परेशानी दो मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को होती है। उन्हें नीचे लगे नल से पानी लेने जाना पड़ता है। महिला वार्ड में भर्ती मरीज के शिवपुरी निवासी तीमारदार राजू ने पानी की सप्लाई न आने की शिकायत वार्ड स्टॉप से की और उसके बाद अस्पताल प्रशासन जानकारी दी। इस पर वार्ड स्टॉप ने उसे थोड़ा पानी उपलब्ध करा दिया। राजू का कहना है कि डायरिया पीड़ित मां सरस्वती देवी वार्ड में भर्ती हैं। शाम होते ही वार्ड में पानी नहीं आता। इससे नीचे लगे नल से पानी लाना पड़ता है। स्टॉप नर्स मंजू का कहना है कि पानी सप्लाई के लिए दो टंकी रखी है। एक स्टॉप के लिए और दूसरी मरीजों के लिए। रात में पानी की दिक्क्त होती है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। मगर, ध्यान किसी ने नहीं दिया।
वार्ड में 24 घंटे पानी की सप्लाई रहती है। मेडिकल महिला वार्ड में यदि पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो वार्ड स्टाफ को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जानकारी हुई है इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. आरके वर्मा
सीएमएस, जिला अस्पताल