फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civet cat was hunted not fishing

फिशिंग नहीं सिवेट कैट का किया था शिकार

Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civet cat was hunted not fishing
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में फिशिंग कैट का नहीं सिवेट कैट का शिकार हुआ था। रेंजर को प्रथम दृष्टया शव देखकर फिशिंग कैट होने का आभास हुआ था, लेकिन जब शव को बारीकी से परखा गया तो पता चला कि वह सिवेट कैट के शावक थे। फिशिंग कैट शेड्यूल वन का प्राणी है, जबकि सिवेट कैट शेड्यूल थ्री का प्राणी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में शुक्रवार रात गश्त करते समय वन कर्मियों ने तीन शिकारियों को धर दबोचा। इन शिकारियों भरिगवां गांव निवासी लक्ष्मन और बनवारी के अलावा जिला शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के नरौठा गांव निवासी राजाराम के पास से कैट प्रजाति के जानवरों के शव बरामद हुए। पूछताछ में इन शिकारियों ने बताया कि उन्होंने इन जानवरों का खरेहटा जंगल से शिकार किया था।
विज्ञापन

रेंजर ने रात में जब इन जानवरों के शव को देखा तो उन्हें फिशिंग कैट होने का आभास हुआ, लेकिन शनिवार सुबह जब इनका बारीकी से परीक्षण किया तो यह पता चला कि यह सिवेट कैट के शव हैं। इन दोनों जानवरों की शक्ल-सूरत काफी मिलती जुलती है, लेकिन फिशिंग कैट की प्रजाति तेजी से लुप्त हो रही है, इसलिए इसे शेड्यूल वन की श्रेणी में रखा गया है, जबकि सिवेट कैट शेड्यूल थ्री की श्रेणी में आता है। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पकड़े गए तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटकर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed