{"_id":"580babde4f1c1b9f1b7063ac","slug":"city-market-was-dressed-up-for-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए सजने लगा शहर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए सजने लगा शहर का बाजार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों की खरीदारी को बाजार में उमड़ रही भीड़
दोपहिया, चौपहिया वाहनों को बुक कराने की मची होड़
दिवाली के लिए बाजार सजना शुरू हो गया है। ऑटो और इलेक्ट्रानिक मार्केट में इस बार खास रौनक दिखाई दे रही है। धनतेरस के लिए सराफे की दुकानों पर आकर्षक और नई डिजाइनों के आभूषणों का कलेक्शन इस बार ग्राहकों को आकर्षित करेगा। इनके अलावा गारमेंट्स की दुकानों पर लोगों ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
दिवाली 30 अक्तूबर को है। इस तरह दिवाली को मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। धनतेरस को पांच ही दिन बचे हैं। ऐसे में बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऑटो मार्केट में लोग धनतेरस को खरीदने के लिए अभी से दोपहिया और चौपहिया वाहन बुक कराने लगे हैं। इसके चलते ऑटो मार्केट में भीड़ बढ़ गई है। ऑटो एजेंसियों और कंपनियों ने दोपहिया, चौपहिया वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहार और डिस्कांउट की घोषणा भी की है।
उधर धनतेरस पर दुकानों पर अधिक भीड़ होने के कारण आभूषण पसंद करने में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर महिलाओं ने अभी से आभूषणों की दुकानों पर आभूषण पसंद कर उनकी बुकिंग करा रही हैं। सराफे की दुकानों पर इन दिनों महिलाओं की अच्छी भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन
साड़ियों और रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर दिवाली के मद्देनजर रौनक बढ़ गई है। शॉपिंग माल से लेकर शहर के अन्य शो रूम में भी खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को रेडीमेड कपड़ों और साड़ियों की दुकानों खासी चहलपहल रही। महीने के अंतिम दिन होने के कारण नौकरीपेशा लोगों की जेब हल्की है। इसके बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
ऑटो मार्केट और सराफा मार्केट के अलावा इलेक्ट्रानिक बाजार में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार टीवी के बजाय लोग एलईडी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे है। फ्रिज के साथ-साथ माइक्रोवेव ओवन की भी मांग बढ़ी है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक सामान पसंद करके लोग दुकानों में बुकिंग करा रहे हैं।