फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Christmas preparations sharp, ready to embellish the church

क्रिसमस की तैयारियां तेज, सज कर तैयार हुए चर्च

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Christmas preparations sharp, ready to embellish the church
क्र‌िसमस - फोटो : अमर उजाला
सेंटा क्लॉज की ड्रेस, उपहार और केक से सजे बाजार
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गिरजाघरों के रंगरोगन के बाद साज सज्जा का कार्य जारी है। चर्च को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए लोगों में अभी से खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में कई दिनों से क्रिसमस की तैयारियां हो रही हैं। इसके लिए घरों को सजाने सवांरने के साथ उपहारों की खरीद फरोख्त जारी है। शहर के मेन रोड, और कपूरथला स्थिति चर्च की विशेष रूप से सजाया गया है। परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाया जा रहा है। डॉन बास्को इंटर कॉलेज स्थित चर्च की सजावट का काम शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। 
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में क्रिसमस के लिए आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। प्रभु यीशु के जन्मस्थल पर आधारित यह झांकी क्रिसमस पर आकर्षण का केंद्र रहेगी। उधर बाजार भी क्रिसमस को लेकर सज गया है। सेटाक्लॉज के कपड़ों से लेकर उपहार, केक, क्रिसमस ट्री, गुब्बारों आदि से बाजार क्रिसमस मय दिखाई देने लगा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed