फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children are filling their pockets belly cut Guru

बच्चों का पेट काटकर गुरु जी भर रहे अपनी जेब

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Children are filling their pockets belly cut Guru
शिक्षा - फोटो : dummy picture
- सप्ताह में महज तीन दिन एमडीएम खिलाकर गुरुजी कर रहे थे गड़बड़ी
विज्ञापन

- अधिकारी के निरीक्षण में बच्चों व साथी टीचरों ने खोल दी पोल
- चार विद्यालय बंद मिले, 20 से ज्यादा टीचर पर कार्रवाई तय

वाकई बेसिक स्कूलों के गुरुजी भी बेमिसाल हैं, स्कूल के बच्चों का पेट काटकर अपनी जेब भरने में लगे इन टीचरों के गोलमाल की हकीकत जांच में निकले अधिकारी के सामने उनके स्कूल के साथी टीचरों एवं बच्चों ने खोल कर रख दी। सप्ताह में महज तीन दिन खाना बनवाकर गुरुजी रोजाना एमडीएम बनने की रिपोर्ट मोबाइल से दर्ज भी करा रहे हैं। वहीं, निरीक्षण में चार स्कूल बंद ही मिले, अधिकारी ने निरीक्षण में पकड़े गए 20 से ज्यादा टीचरों पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। 
मामला बिजुआ के कमियापुर प्राथमिक स्कूल में गड़बड़ी का है, निरीक्षण में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा को दो दिन से स्कूल में खाना नहीं बना मिला। स्कूल के बच्चों एवं सहायक अध्यापकों ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन ही खाना बन रहा है, जबकि एमडीएम की मोबाइल से भेजी जा रही रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार रोज एमडीएम बना हुआ दिखा रहे थे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्कूल गुलाबटांडा में 120 बच्चों में महज आठ बच्चे उपस्थित मिले, जबकि परीक्षा चल रही थी एवं उससे पहले के दिनों में 60 से 65 बच्चों की हाजिरी भरी जा रही थी। बीईओ अनुराग मिश्रा ने इन दोनों स्कूलों में एमडीएम में भारी अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


कहीं बंद मिले स्कूल, तो कहीं टीचर थे गायब
निरीक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा ने भानपुर एनपीआरसी क्षेत्र के स्कूलों से की। सुबह 9.15 बजे उच्च प्राथमिक स्कूल भानपुर बंद मिला, वहीं सुबह 9.20 बजे  प्राथमिक स्कूल में तैनात टीचर निशा बंसल, सुबह 9.30 बजे प्राथमिक स्कूल देवा टांडा में टीचर ऊषा देवी, लालू टांडा में दो टीचर सतीश कुमार और मनोज कुमार स्कूल से नदारत थे। इसके बाद रायपुर एनपीआरसी एवं दाउदपुर एनपीआरसी क्षेत्र में चेकिंग में मालपुर का उच्च प्राथमिक स्कूल दोपहर बाद 2.35 बजे, दाउदपुर के उच्च और प्राथमिक स्कूल 2.50 बजे बंद मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से ज्यादा टीचरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
निरीक्षण में बंद मिले चारों स्कूल एवं दो स्कूलों में एमडीएम में अनियमितता मिलने के चलते करीब 20 से ज्यादा टीचरों पर कार्रवाई होनी तय है। बीईओ अनुुराग कुमार मिश्रा ने कहा कि अगले हफ्ते फिर से ऐसे ही निरीक्षण होना तय है, लापरवाह शिक्षकों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed