फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children and elderly are in the grip of fever, a girl child dies

बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, एक बच्ची की मौत

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

15 एलकेएच 1,2 बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, एक बच्ची की मौत- जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दस मरीजों का चल रहा इलाज- मरीजों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं, पर घट रहे हैं प्लेटलेट्स संवाद न्यूज एजेंसीलखीमपुर खीरी। वहीं मेडिकल पुरुष वार्ड बुखार पीड़ित 27 वर्षीय मुजफ्फर पुत्र छोटकन निवासी मढ़िया एवं 55 वर्षीय भोला पुत्र मेवालाल कोठिया और महिला वार्ड में बुखार पीड़ित 45 वर्षीय सुधारा देवी पत्नी मुंजार अली निवासी छवापुर, शशि शुक्ला पत्नी संजय शुक्ला निवासी मेला मैदान, बीनू वर्मा पत्नी अरविंद वर्मा निवासी मीरपुर का इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके खान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।बरतें सावधानी1. मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने।2. ठंडी चीजों के खाने से परहेज करें।3. कूलर, एसी का प्रयोग न करें।4. घर एवं इसके आसपास सफाई रखें।5. डॉक्टर की बिना परामर्श दवा का सेवन न करें।

विज्ञापन
Children and elderly are in the grip of fever, a girl child dies
आईसीयू में भर्ती बच्चा।

विस्तार

जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दस मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन

मरीजों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं, पर घट रहे हैं प्लेटलेट्स
लखीमपुर खीरी। बारिश के मौसम में जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एक बुखार पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। हालांकि बुखार पीड़ितों की जांच में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि तो नहीं हो रही है, लेकिन प्लेटलेट्स जरूर कम आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 नए पर्चे बन रहे हैं। इनमें से अधिकतर वायरल बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। सीएचसी आदि से रेफर होकर आए या फिर गंभीर हालत में इमरजेंसी पहुंचे बुखार पीड़ित बच्चे एवं बुजुर्गों को वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार आने पर तीन वर्षीय आयशा पुत्री सूरज निवासी मुराउनटोला ओयल, छह वर्षीय कल्पना पुत्री रमेश कुमार निवासी पिपरा मोहम्म्दी, चार वर्षीय सावित्री पुत्री रामलखन निवासी हरगांव सीतापुर एवं दो वर्षीय अनुराधा पुत्री डब्बन निवासी तेंदुआ को भर्ती किया गया। इसमें आयशा में एईएस के लक्षण लगने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि इलाज के दौरान अनुराधा की मौत हो गई। वहीं मेडिकल पुरुष वार्ड बुखार पीड़ित 27 वर्षीय मुजफ्फर पुत्र छोटकन निवासी मढ़िया एवं 55 वर्षीय भोला पुत्र मेवालाल कोठिया और महिला वार्ड में बुखार पीड़ित 45 वर्षीय सुधारा देवी पत्नी मुंजार अली निवासी छवापुर, शशि शुक्ला पत्नी संजय शुक्ला निवासी मेला मैदान, बीनू वर्मा पत्नी अरविंद वर्मा निवासी मीरपुर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा बताते हैं कि ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चे उल्टी दस्त और बुखार का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उनके खान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

बरतें सावधानी
1. मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने।
2. ठंडी चीजों के खाने से परहेज करें।
3. कूलर, एसी का प्रयोग न करें।
4. घर एवं इसके आसपास सफाई रखें।
5. डॉक्टर की बिना परामर्श दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed