{"_id":"574993f74f1c1b9b3769126d","slug":"child-car-collision-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर नहर पुल पर शुक्रवार देरशाम सब्जी लेकर बहन के साथ अपने घर बंगाली कॉलोनी जा रही बालिका की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चौकी क्षेत्र के गांव मोहनपुर ग्रंट बंगाली कॉलोनी निवासी तीन निवासी हरिपाल की आठ वर्षीय पुत्री सुधा अपनी बड़ी बहन 11 साल की विमला के साथ पैदल सब्जी खरीदने गई थी। वहां से देरशाम करीब साढ़े सात बजे वापस घर जाते समय उचौलिया नहर पुल पर सड़क पार करते समय उसे सीतापुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से सुधा सड़क पर आ गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर दिल्ली में रोजी रोटी कमाने गया हरिपाल देर रात आ गया। सुधा भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे मगर परिवारीजनों ने बालिका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।