फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi will lay the foundation stone of Shiv Mandir Corridor in Gola Gokarnath today

UP: गोला में मुख्यमंत्री योगी आज रखेंगे शिव मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला, 1622 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 22 Feb 2025 08:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 08:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शिव मंदिर कॉरिडोर और कुंभी चीनी मिल स्थित पीएलए प्लांट का भूमि पूजन करेंगे। दोनों स्थानों पर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will lay the foundation stone of Shiv Mandir Corridor in Gola Gokarnath today
सीएम योगी - फोटो : X @ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोला गोकर्णनाथ में छोटी काशी कॉरिडोर और बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल में पीएलए प्लांट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 1622 करोड़ से 371 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज, सड़कें, ओवरब्रिज, फ्लाइओवर, अस्पताल भवन आदि तमाम प्रकार के कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 10:30 बजे गोला पहुंचेंगे। शिव मंदिर कॉरिडोर और कुंभी चीनी मिल स्थित पीएलए प्लांट का भूमि पूजन करेंगे। दोनों स्थानों पर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आबकारी मंत्री एवं जिला प्रभारी नितिन अग्रवाल, कमिश्नर रोशन जैकब, आईजी रेंज प्रशांत कुमार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करा व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


ऊंचे मकानों पर रहेगा पुलिस का पहरा 
स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पब्लिक इंटर कॉलेज के कनिष्ठ विभाग से लखीमपुर मार्ग नानक चौकी के पास से मुड़कर सिनेमा मार्ग होते हुए कॉरिडोर पर पहुंचेगा। रूट में मार्ग के दोनों और ऊंचे मकानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। अलीगंज मार्ग पर चार जगह बैरियर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में गन्ना और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बायपास पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed