फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhotikashi will be made grand, DM started efforts

भव्य बनाई जाएगी छोटीकाशी, डीएम ने शुरू किए प्रयास

Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chhotikashi will be made grand, DM started efforts
गोकर्ण तीर्थ
एक माह के अंदर तीर्थ और मंदिर परिसर को सजाने-संवारने का पूरा होगा काम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जल्द ही छोटीकाशी गोला दिव्य और भव्य रूप में नजर आएगी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने छोटी काशी गोला में बने प्राचीन तीर्थ समेत पूरे परिसर को और अधिक सुंदर बनाने, उसे संवारने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर गहन मंथन किया।
डीएम ने राजस्व और नगरीय निकाय अफसरों की एक टीम को छोटीकाशी को और अधिक सजाने-संवारने के लिए सभी जरूरी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत समझें उनका अपेक्षित सहयोग प्राप्त करें। वह कराए गए कार्यों व सुंदरीकरण को स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि तीर्थ कुंड में म्यूजिकल फाउंटेन, मंदिर परिसर समेत सरोवर के आसपास आकर्षक लाइटिंग समेत तीर्थ कुंड में शिव की बड़ी प्रतिमा के आसपास और संभावनाएं तलाशी जाएंगी। डीएम के निर्देश पर पहुंची अफसरों की टीम ने छोट काशी की दिव्यता और भव्यता पहलू पर न केवल मंथन किया, बल्कि इसे पर्यटन के लिहाज से कैसे और अधिक बेहतर बनाया जाए इसकी सभी संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम से मिले निर्देश के क्रम में वह स्वयं और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित पूरी टीम यहां पहुंची है। छोटीकाशी को दिव्य और भव्य बनाने के लिए गहन मंथन हुआ। इसे एक माह के अंदर सभी के समेकित प्रयासों से सजाया और संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed