{"_id":"ca9fc6d0e99e675550c9419865f9a690","slug":"chhanda-pandey-district-proud-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंदा पांडे ने जिले का गौरव बढ़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंदा पांडे ने जिले का गौरव बढ़ाया
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 May 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के साथ मरीजों की सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स छंदा पांडे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने फलोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार दिया है। 12 मई को छंदा पांडे को नई दिल्ली में हुए एक समरोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली देश की 35 स्टाफ नर्सों का चयन किया। इसमें उत्तर प्रदेश से यह अवसर अपने शहर एवं जिला अस्पताल की छंदा पांडे को मिला। 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्म दिवस के मौके पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी ने उन्हें पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक पुस्तक का प्रकाशन भी किया है। इसमें सम्मानित होने वाली सभी 35 स्टाफ नर्सों के सेवा कार्यों के बारे में लिखा गया है। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स छंदा पांडे जिला अस्पताल में आने वाले लावारिस मरीजों की पूरे सेवा भाव के साथ देखभाल तो करती ही हैं साथ ही वे वर्ष में कई बार कुष्ठ रोगियों को दवाएं और खाना भी वितरित करती हैं। छंदा पांडे को पुरस्कार मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष है।