फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cheating of four and a half lakh rupees in the name of getting job abroad

Lakhimpur Kheri News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

Fri, 28 Jun 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Cheating of four and a half lakh rupees in the name of getting job abroad
पीड़ित युवक-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के तीन युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि एजेंट ने जिस कंपनी में काम दिलाने की बात कही थी, वह कंपनी थी ही नहीं। पासपोर्ट में गलती होने के चलते सऊदी अरब में पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद वापस भारत भेज दिया। युवकों ने न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम बथुआ और मुन्नूपुरवा के युवक लोकेश, सचिन और संदीप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं। इसी दौरान मुन्नपुरवा के सतीश नाम के एजेंट से मुलाकात हुई। एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का खर्चा आने की बात कही थी। एजेंट ने युवकों को सऊदी अरब के रियाद स्थित कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

बात तय होने के बाद तीनों युवकों ने साढ़े चार लाख रुपये एजेंट को दिए। इसके बाद 19 मार्च को तीनों सऊदी अरब के रियाद पहुंचे। युवकों का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद जिस कंपनी में काम लगवाने की बात कही थी, असल में वह कंपनी कागजों में चल रही थी। यह भी पता चला कि उनका वीजा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब की पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों को हिरासत में लिया, जांच के दौरान तीनों की बीजा गलत पाया। इस पर उन्हें 15 दिन वहां जेल काटनी पड़ी। जमानत होने के बाद वे भारत लौटे। वापस आने के बाद युवकों ने एजेंट से संपर्क किया और पैसे वापस करने की बात कही। आरोप है कि एजेंट मिलने और रुपये वापस करने की बात से कतराता रहा।
ठगी का एहसास होने के बाद युवकों ने थाना मझगई पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद तीनों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर रकम वापस कराए जाने की मांग की है।

--------------------
तीन युवक सऊदी गए थे। कंपनी के अधिकारियों को बिना बताए टहलने निकल गए। सऊदी अरब की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों 10 से 15 दिन जेल में रहे। कंपनी के अधिकारियों ने तीनों की जमानत कराई थी, अधिकारियों ने कुछ दिन इंतजार करने की बात कही थी, लेकिन यह तीनों वापस आ गए। काम नहीं किया तो पैसे कैसे मिलेंगे। ठगी जैसा कोई मामला नहीं है।
पुष्पराज कुशवाहा, एसओ मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed