फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Changing weather is making people sick take special care of children

Lakhimpur Kheri: दिन में गर्मी और रात में सर्दी... बदलता मौसम कर रहा बीमार, बच्चों का रखें विशेष ख्याल

Wed, 23 Oct 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है। इसलिए बच्चों का विशेष ख्याल रखें। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Changing weather is making people sick take special care of children
बीमार बच्चे के माता-पिता से बात करती डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में गर्मी और रात में तापमान गिर रहा है। इससे सर्दी का एहसास हो रहा है। बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। बच्चे बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। लखीमपुर खीरी के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर भीड़ जुटी रही। यहां प्रतिदिन औसतन 70 बच्चे पहुंच रहे हैं। अधिकांश बुखार और सर्दी से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में नवजात बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को अच्छे से कपड़े पहना कर रखें। कमरे में पंखा या एसी न चलाएं। उन्होंने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। इनका समय पर ही उपचार कराना चाहिए। क्योंकि समय पर इलाज न होने से सर्दी, बुखार ही निमोनिया बन जाता है। जिससे बच्चे की हालत बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed