फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chamoli tragedy: 29 missing workers of Kheri will be declared dead

चमोली त्रासदी: खीरी के लापता 29 मजदूर मृत घोषित होंगे

Wed, 24 Feb 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chamoli tragedy: 29 missing workers of Kheri will be declared dead
लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड सरकार ने केंद्र के निर्देश पर चमोली त्रासदी में लापता लोगों को मृत घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब जनपद के लापता 29 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जाएगा। सात फरवरी को आई आपदा में जनपद के निघासन क्षेत्र के 33 मजदूर लापता थे, जिनमें चार लोगों के शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड सरकार की तरफ से अधिसूचना प्राप्त हो गई है, जिसके तहत हादसे के दौरान लापता 29 मजदूरों के परिवारों को मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के 15 दिन बीतने के बाद लापता लोगों के जीवित होने की बहुत कम संभावना है, फिर भी वह वहां डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें चमोली में ही रहने का आदेश है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि निघासन के पीड़ित परिवार स्थानीय थाने में शपथ पत्र के साथ अपने परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेंगे, जिसके बाद संबंधित तहसील के थानों में दर्ज रिपोर्ट की स्थानीय पुलिस और प्रशासन जांच करेगा और बाद में फिर उस जांच रिपोर्ट को जिला प्रशासन की तरफ से चमोली जिला प्रशासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट का चमोली जिला प्रशासन लापता लोगों की लिस्ट से मिलान करवाएगा। जांच रिपोर्ट सही मिलने पर चमोली जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को लापता मजदूरों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बिना मृत्यु प्रमाण निर्गत हुए किसी भी पीड़ित परिवार को मुआवजे का लाभ नहीं मिल सकेगा, इसलिए उत्तराखंड सरकार ने लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का फैसला लिया है।

33 मजदूरों में चार का मिला है शव
निघासन तहसील क्षेत्र के भैरमपुर, इच्छानगर, बाबू पुरवा आदि गांवों के 33 मजदूर चमोली त्रासदी में लापता हुए थे, जिनमें बाबू पुरवा के सूरज व विमलेश और इच्छानगर के अवधेश व जलाल हुसैन का शव मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed