फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up nikay chunav triangular fight expected on Lakhimpur Nagar Palika

UP Nikay Chunav: लखीमपुर के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को सीट बचाने की चुनौती, मतदाता करेंगे फैसला

Wed, 03 May 2023 02:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 02:39 PM IST
सार

भाजपा इस बार भी हैट्रिक लगाने की कवायद में है, लेकिन भाजपा की ही बागी और अब चुनाव में निर्दलीय ताल ठोक रहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव से भाजपा को चुनौती मिल रही है। 

विज्ञापन
up nikay chunav triangular fight expected on Lakhimpur Nagar Palika
लखीमपुर नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली लखीमपुर नगर पालिका में मुकाबला त्रिकोणीय है। सत्तारुढ़ भाजपा को सबसे ज्यादा चुनौती बागी प्रत्याशियों से मिल रही है। उधर, सपा और बसपा जातीय समीकरण और कैडर वोट के सहारे अपना भविष्य तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


155 साल पुरानी लखीमपुर नगर पालिका का पहला चुनाव 1910 में हुआ था, तब से अब तक 26 अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। पिछले दो कार्यकाल से लखीमपुर नगर पालिका में भाजपा का ही अध्यक्ष काबिज है। 2012 में भाजपा से जहां डॉ. इरा श्रीवास्तव पालिका अध्यक्ष थीं तो वहीं 2017 में निरुपमा बाजपेयी ने कुर्सी संभाली। 
विज्ञापन


भाजपा इस बार भी हैट्रिक लगाने की कवायद में है, लेकिन भाजपा की ही बागी और अब चुनाव में निर्दलीय ताल ठोक रहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव से भाजपा को चुनौती मिल रही है। उधर, भितरघात की आशंका से जूझ रही भाजपा को अपने लोगों को संभालना भी चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बागी इरा को पार्टी से निकाला 

बीते दिनों सीएम योगी की सभा के बाद भाजपा उत्साहित हुई, लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो भितरघात की खबर सीएम योगी तक भी पहुंची। इसके बाद पार्टी ने डॉ. इरा श्रीवास्तव को भाजपा से अलग कर दिया। 

उधर, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव के अलावा पूर्व में बसपा से चुनाव लड़ीं और दूसरे नंबर पर रहीं रमामोहन बाजपेई इस बार सपा से चुनावी मैदान में हैं, जबकि बसपा से अंजू मिश्रा पहली बार मैदान में हैं। ऐसे में कैडर और जातीय वोट भी चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

खामोश मतदाता निभाएगा असल भूमिका

भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव जहां भाजपा का वोट काट रही हैं। वहीं सपा और बसपा के ब्राह्मण उम्मीदवार होने से शहर के 15 प्रतिशत ब्राह्मण वोट का बंटवारा भी तय है। फिलहाल, शहर का जागरूक वोटर अभी खामोश है। वहीं 12 फीसदी मुस्लिम मतदाता भी चुप्पी साधे हुए हैं। वह सपा के साथ जाने की बजाय भाजपा पर भारी उम्मीदवार को समर्थन देने के मूड में हैं।

लखीमपुर नगर पालिका के जातीय समीकरण
ब्राह्मण........ 15 प्रतिशत
क्षत्रिय........ 05 प्रतिशत
कायस्थ......10 प्रतिशत
वैश्य.......... 20 प्रतिशत
ओबीसी...... 18 प्रतिशत
सिख.......... 02 प्रतिशत
खत्री........... 08 प्रतिशत
मुस्लिम...... 12 प्रतिशत
एससी........ 10 प्रतिशत

लखीमपुर नगर पालिका में मतदाता
शहर की आबादी - करीब 2,30000
महिला मतदाता - 72996
पुरुष मतदाता - 82380
कुल मतदाता - 155376
युवा मतदाता - 21482

नगर पालिका का क्षेत्रफल - 10 वर्ग किलोमीटर
नगर पालिका में वार्ड - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed