{"_id":"45500c0bfad09f844e28edf0a2b705cd","slug":"centre-every-front-fail-jitin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : जितिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : जितिन
मैगलगंज खीरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र में चल रही सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उसके चुनावी वादे हवा में घूमते नजर आ रहे हैं। जनता का इनसे विश्वास उठता जा रहा है।
जितिन प्रसाद ने लिधियाई गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना विकास धौरहरा क्षेत्र में कांग्रेस की केंद्र सरकार के दौरान हुआ था शायद ही इतना विकास किसी क्षेत्र में हुआ हो। केंद्र में चल रही भाजपा की बहुमत वाली सरकार के बावजूद भी क्षेत्र में कहीं विकास होता दिखाई नहीं दे रहा। मौजूदा सांसद ने चुनाव के बाद क्षेत्र की ओर मुड़कर तक नहीं देखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा जितिन प्रसाद के साथ की। इसमें कहा गया कि संगठन के सक्रिय न होने के कारण कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो सके। इस पर जितिन प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से काम करना शुरू कर दें और प्रदेश में चल रही सपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जितिन प्रसाद के साथ जिला महामंत्री दीपक वाजपेयी, मनोज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण अवस्थी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।