{"_id":"5de55d3d8ebc3e547c0d3b2b","slug":"cdo-lakhimpur-news-bly3864707169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों का प्रयोग करके उचित आर्थिक नीति बनाना उद्देश्य: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों का प्रयोग करके उचित आर्थिक नीति बनाना उद्देश्य: सीडीओ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने सातवीं आर्थिक गणना की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर गठित समन्वय समिति की बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना का उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को स्पष्ट करते हुए प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग करके उचित आर्थिक नीति बनाना है। इसका सीधा लाभ उद्यमियों और नागरिकों को होगा।
कलक्ट्रेट सभागार में आर्थिक गणना की तैयारियों का संबंधित अधिकारियों ने ब्यौरा प्रस्तुत किया। सीडीओ ने कहा कि यह गणना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जनपद में स्थित आर्थिक इकाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का भी सहयोग प्राप्त किया जाए और उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आर्थिक इकाईयों का विवरण प्राप्त किया जाए। कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक शोभित श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सातवीं आर्थिक गणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गणना पर्यवेक्षकों की निगरानी में प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रतिष्ठान जिओ टैग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक गणना में 636 सुपरवाइजर और करीब 1100 प्रगणक लगाए गए हैं। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि सभी स्तरों पर सभी संबंधित विभागों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित उपायुक्त उद्योग और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्योग एवं आर्थिक इकाइयों से संबंधित सूची कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक को उपलब्ध करा दें। बैठक में एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबंधक रत्नाकर सिंह, सहायक श्रमायुक्त अखलाख अहमद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आलोक कुमार, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चन्द्र मौजूद रहे।