फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of teenager's suicide: Brother said - open-ended rogues threaten ... now go to Lucknow

किशोरी के आत्महत्या का मामलाः भाई बोला-खुले घूम रहे दुष्कर्मी धमकाते हैं..अब लखनऊ जाएंगे

Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case of teenager's suicide: Brother said - open-ended rogues threaten ... now go to Lucknow
लखीमपुर खीरी। आरोपियों की धमकियों से आहत होकर दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने से परिवार वालों में पुलिस के प्रति काफी गुस्सा है। पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस की नाइंसाफी के कारण बहन ने जान दी है। वह परिवार वालों के साथ लखनऊ जाएंगे। आईजी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देंगे। बहन की मौत के जिम्मेदारों को जेल भिजवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

थाना फरधान के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 14 जुलाई की रात लघुशंका के लिए घर के बाहर गई थी। आरोप है कि तभी बसंत नामक युवक ने उसे तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और पास की एक कॉलोनी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बसंत सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तत्कालीन एसपी पूनम से शिकायत होने के बाद पुलिस ने 27 जुलाई को मुख्य आरोपी बसंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि उसके परिवार वाले समझौते का दबाव बना रहे थे। समझौता न करने पर लगातार अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही थी। इससे नाराज पीड़िता ने 27 जुलाई की रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के नकारात्मक रवैये से परिवार के लोग काफी नाराज हैं वह अब आईजी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करने के साथ पुलिस के कार्रवाई न करने की शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के कलमबंद बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी को जेल भेजा है। यदि परिवार वाले कोई शिकायत करते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed