फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case filed against three including Gola MLA Arvind Giri and Pradhan

गोला विधायक अरविंद गिरी और प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Gola MLA Arvind Giri and Pradhan
लखीमपुर/महेवागंज। फूलबेहड़ पुलिस ने बुधवार को गोला विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद गिरि और ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड महामारी अधिनियम का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ विमल गौतम ने बताया कि नौ जनवरी को सोशल मीडिया और क्षेत्र के लोगों से मालूम हुआ कि जहानपुर गांव में भाजपा विधायक अरविंद गिरी की मौजूदगी में ग्राम प्रधान दिनेश पासी और अनूप कुमार के सहयोग से गांव के पंचायत भवन के सामने सैकड़ों लोगों को बुलाकर बैठक की गई। इससे कोविड 19 गाइडलाइन और चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। जांच के बाद चौकी प्रभारी संजीव कुमार की तहरीर पर तीनों नामजद समेत सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ 288, 269/70 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ धौरहरा टीएन दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed