फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case filed against former Minister of State for Home Ajay Mishra and his son Ashish

UP: पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे आशीष पर मुकदमा दर्ज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर

Mon, 06 Oct 2025 08:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, उनके पिता पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और निघासन ब्लॉक प्रमुख पति अमनदीप सिंह के खिलाफ पढुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गवाह बलजिंदर सिंह का आरोप है कि 15 अगस्त 2023 को अमनदीप सिंह उसके घर पहुंचे और गवाही बदलने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन
Case filed against former Minister of State for Home Ajay Mishra and his son Ashish
पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे आशीष पर मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, उनके पिता व पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और निघासन ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर के पति अमनदीप सिंह के खिलाफ पढुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन सभी पर चश्मदीद गवाह बलजिंदर सिंह को धमकाने और गवाही प्रभावित करने का आरोप है।

विज्ञापन


गवाह का आरोप है कि 15 अगस्त, 2023 को अमनदीप सिंह उनके घर पहुंचे और गवाही बदलने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकी दी और रुपयों का लालच भी दिया। यह पूरी घटना उन्होंने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में वीडियो रिकॉर्डिंग पेश की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने चार अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये है मामला
तीन अक्तूबर, 2021 को तिकुनिया में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। चार किसानों, एक पत्रकार और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। पहला मुकदमा आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि ये लोग फायरिंग करते हुए थार गाड़ी से किसानों को रौंदते हुए निकल गए थे। दूसरा मुकदमा भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल की ओर से किसानों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी मिलने पर छोड़ना पड़ा था  घर 
तिकुनिया हिंसा कांड के गवाह पढुआ थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमे में गवाही बदलने की धमकी मिलने के बाद उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा था। वह काफी दिन तक इधर-इधर रहे। फिर ससुराल में जाकर बसे। उनका कहना है कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें भरोसा था।
 
बलजिंदर ने बताया कि 3 अक्तूबर, 2021 को हुए तिकुनिया हिंसा मामले में उनकी अक्तूबर 2023 में गवाही होनी थी। इससे पहले 15 अगस्त 2023 को निघासन ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर के पति अमनदीप सिंह ने उन्हें उनके घर आकर गवाही बदलने का दबाव डाला। न सिर्फ रुपये लेने का लालच दिया, बल्कि धमकाया भी।    

बलजिंदर इतना डर गए कि वह अपनी ससुराल पतरासी थाना शारदा नगर में जाकर रहने लगे। इसके बाद भी अमनदीप में उनकी ससुराल जाकर उन्हें धमकाया और एक लाख रुपये लेने का लालच दिया, तब बलजिंदर सिंह अपनी खेती-बाड़ी की जमीन ठेके पर देखकर पंजाब चले गए थे। 

पुलिस ने दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट 
तिकुनिया हिंसा कांड मामले में गवाह बलजिंदर सिंह ने अगस्त 2023 में ही घटना की जानकारी पढ़ुवा थाने में दी थी, लेकिन गांव बैरिया में थाना निघासन की पुलिस ने धमकियां देने वाले की खोजबीन करने के बजाय उसे ही धमकाना और परेशान करना शुरू कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि धमकाने की वीडियो क्लिप देने के बावजूद उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी मामले में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई थी। 

आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उल्टे उस पर दबाव बनाया तो वह पंजाब चला गया था, लेकिन पुलिस बार बार उसे लखीमपुर बुला रही थी, सुप्रीम कोर्ट में शिकायत पेश होने के बाद सीओ निघासन पंजाब गए थे वहां से गवाह बलजिंदर सिंह से मोबाइल सेट और पेन ड्राइव में वीडियो क्लिप भी लाए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed