फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case against 10 PRD soldiers doing jobs through fake certificates

Lakhimpur Kheri News: फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये नौकरी कर रहे 10 पीआरडी जवानों पर केस

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case against 10 PRD soldiers doing jobs through fake certificates
लखीमपुर खीरी। फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये नौकरी कर रहे 10 पीआरडी जवानों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मुकदमा जिला युवा कल्याण अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा ने दर्ज कराया है। शिकायत पर 12 जवानों के अभिलेखों की जांच की गई थी। दो जवानों के अभिलेख सही पाए गए।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा ने बताया कि 12 पीआरडी जवानों की जन्मतिथि व अन्य प्रमाणपत्रों के बारे में शिकायत की गई थी। इन पीआरडी जवानों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी जानकारी मांगी। जांच में जांच में 10 पीआरडी जवानाें के प्रमाणपत्र गलत पाए गए। इन जवानों ने ऑनलाइन डाटा फीडिंग में कूटरचित शैक्षिक व जन्मतिथि संबंधी प्रमाणपत्र अपलोड किए थे। इनकी भर्ती गोला से हुई थी।
विज्ञापन


इन जवानों पर दर्ज किया गया है मुकदमा
फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने के मामले में हीरालाल, रामेश्वर दयाल, सत्येंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश, जगदीश प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा श्रीपाल, सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार व ज्ञानचंद्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 10 जवानों में से नौ नौकरी कर रहे थे। एक ने ड्यूटी शुरू नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed