फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car-raiders hit the bike-ridden youth with bullets

कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार युवक को गोलियों से भूना

Thu, 06 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Car-raiders hit the bike-ridden youth with bullets
पलिया के धूसर में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव धूसर में दिनदहाड़े कार सवार हमलावरों ने बाइक रोककर एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावर कार समेत भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। परिवार वालों ने भी किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धूसर बिजौरिया निवासी मक्खन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुरतेज सिंह उर्फ रेंगन कंडोला किसी काम से पलिया आया था, यहां से वह वापस घर जा रहा था। पतवारा गांव से कुछ दूरी पर धूसर गांव से पहले हरिराम के बाग में घात लगाए बैठे कार सवार हमलावरों ने उसकी कार रोकी। कुछ देर बात करने के बाद उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताते हैं कि उसके पांच गोली लगीं। घटना में रेंगन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद हमलावर कार सहित मौके से भाग गए। उधर कई राउंड गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ कुलदीप कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास छानबीन की, सूचना पर वहां पहुंचे परिजन से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बिना नंबर की हुंडई कार में सवार थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिना नंबर की कत्थई रंग की हुंडई कार में तीन हमलावर सवार थे। गोली मारने के बाद सभी वहां से धूसर की ओर भाग गए।
ताबड़तोड़ की फायरिंग
हमलावरों ने ताबड़तोड़ रेंगन पर फायरिंग की। जब जमीन पर गिर गया, तब वह आनन-फानन में कार में बैठकर वहां से फरार हो गए।
परिजन का हाल बेहाल
रेंगन की मौत के बाद परिजन का रोरोकर बुरा हाल है। रेंगन खेती-किसानी का काम करता था। रेंगन के एक डेढ़ साल का पुत्र है। बताया गया कि एक पुत्री को उसने गोद ले रखा था। पत्नी का भी रोरोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि किसी प्रकार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed