फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car collides, mother son dies

कार ने मारी टक्कर, मां बेटे की मौत

Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car collides, mother son dies
निघासन। शनिवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां बेटे की कार से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिंगाही थानाक्षेत्र के गांव सिहौंना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय पत्नी नीतू बीमार थी। उनकी दवा लेने के लिए वह अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने लखीमपुर जा रहे थे। निघासन-ढखेरवा स्टेट हाइवे पर लखाही के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नीतू और रुद्राक्ष कार के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में राकेश दूर जा गिरा। पुलिस को कार की टूटी नंबर प्लेट मिली है। उसी के जरिए पुलिस गाड़ी और मालिक का पता लगा रही है। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल ने बताया कि टूटी कार की प्लेट का नंबर देखकर उसी के माध्यम से कार की लोकेशन ली जा रही है। दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed