{"_id":"6186beaab665a86bbb582b77","slug":"car-and-tractor-trolley-collided-woman-dies-lakhimpur-news-bly4652411105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ीं, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ीं, महिला की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
मितौली। मितौली थाना क्षेत्र के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
सीतापुर के शास्त्री नगर निवासी नवनीत मिश्रा अपनी पत्नी रुचि मिश्रा और दो बच्चों के साथ जम्हौरा गांव से वापस सीतापुर को जा रहे थे। तभी अंधरौला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में रुचि मिश्रा (30) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पति नवनीत मिश्रा और दो बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को बेहजम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताते हैं की चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। एसओ मितौली सुनीत कुमार ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा करते हुए पुलिस ने नीमगांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ईसानगर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव का है। ट्रैक्टर सवार लोग जहानीखेड़ा में जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय कस्ता में कार टकरा गई।