फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Canal cut, 150 acres of crops submerged in water

Lakhimpur Kheri News: नहर कटी, 150 एकड़ फसल पानी में डूबी

Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Canal cut, 150 acres of crops submerged in water
महमदपुर महेवा में गेहूं की फसल जलमग्न। स्रोत किसान
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लाॅक के महमदपुर महेवा गांव के पास नहर कट गई। नहर कटने से आसपास के तीन गांवों की 150 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। नहर कटे हुए एक सप्ताह हो गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

नहर कटने से तीन गांव के करीब 100 किसानों की फसलें प्रभावित हैं। शनिवार को तमाम किसानों ने एसडीएम सहित नहर विभाग के अफसरों से शिकायत की। महमदपुर गांव के संगमलाल, रामगोपाल, रामसागर, कामनाथ, बाबू कश्यप, नरेंद्र कुमार, बचान लाल, राम नरायण, जसकरन, लल्लाराम, विशुन कुमार, विमलेश आदि एसडीएम के साथ अधिशासी अभियंता नहर विभाग में शिकायत की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उनके गांव के पास से नहर निकली है। नहर में ज्यादा पानी छोड़ देने से उनकी फसलों में पानी भर गया है। गांव के तालाब में भी पानी भर रहा है, जो गांव के घरों में घुसने लगा है। बताया कि गांव में नहर से जोड़ते हुए एक नाला खोदा गया था, जिसको अधूरा छोड़ा गया है। इसी वजह से हम ग्रामीणों पर यह मुसीबत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर विभाग के एसडीओ सतीश चंद्रा ने बताया कि वह हिस्सा ग्राम पंचायत स्तर में आता है, फिर भी नाला खोदवाने के लिए प्रयास किया, लेकिन कुछ ग्रामीण विवाद पर उतारू हो गए। जिसकी वजह से समस्या का समाधान नहीं हो रहा। किसानों का कहना है कि नहर को बंद कराएं। नहर को बंद करना उनके स्तर का मामला नहीं है।

महमदपुर महेवा में गेहूं की फसल जलमग्न। स्रोत किसान

महमदपुर महेवा में गेहूं की फसल जलमग्न। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed