{"_id":"7aafe3291566dd9acd0e66ace296a709","slug":"can-be-engaged-in-election-duties-instructor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लगाए जा सकते हैं अनुदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लगाए जा सकते हैं अनुदेशक
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर जरूरत पड़ी तो इस बार प्रशिक्षु शिक्षक और अंशकालिक अनुदेशक भी चुनाव में ड्यूटी करते नजर आ सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग से ब्योरा तलब किया गया है।
पंचायत चुनाव में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सभी विकल्पों पर गौर कर रहा है। प्रशासन ने शिक्षा विभाग से प्रशिक्षु शिक्षकों के साथ ही अंशकालिक अनुदेशकों का ब्योरा भी तलब किया है। बताते चलें जिले के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में साढ़े चार हजार के करीब प्रशिक्षु शिक्षक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में एक हजार के आसपास अनुदेशक तैनात हैं। इनमें महिला शिक्षक भी शामिल हैं। चुनाव कर्मियों की कमी को देखते हुए विभाग से ब्लाकवार ब्योरा तलब किया गया है। बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों और अनुदेशकों का ब्योरा मांगा गया था। जिसकी सूची कंप्यूटर में फीड कर दी गई है। चुनाव में ड्यूटी लेने के संबंध में निर्वाचन अधिकारी ही तय करेंगे।