फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park closed for tourists from Wednesday

बाय-बाय दुधवा: बंद हुए पार्क के द्वार, आखिरी दीन सैलानियों ने देखा बाघ-भालू और हाथियों का झुंड

Fri, 17 Jun 2022 12:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज। Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2022 12:11 PM IST
सार

बीते दो सालों में कोरोना काल के चलते कभी भी पर्यटन पूरा नहीं चल सका। बीच-बीच में बंद जरूर हुआ, लेकिन बीते दो सालों के बाद पहली बार पर्यटन सत्र पूरा चला। एक नवंबर से खुलने वाला पार्क का पर्यटन सत्र 15 जून तक चला।

विज्ञापन
Dudhwa National Park closed for tourists from Wednesday
Dudhwa National Park - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बुधवार से बंद कर दिया गया है। इस बार दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक और दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक कैलाश प्रकाश के बाहर होने के कारण 2021-22 पर्यटन सत्र समापन के मौके पर कोई समारोह नहीं हुआ। दुधवा का अगला पर्यटन सत्र नवंबर में शुरू होगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क हर साल 15 नवंबर से 15 जून तक (छह माह) खोला जाता है। दुधवा हो या किशनपुर सेंक्चुरी, यहां के जंगलों के प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरती के कायल जिले के ही नहीं दूसरे जनपद के सैलानी लगातार भ्रमण पर आते रहते हैं। यही नहीं विदेशी सैलानियों की आवाजाही भी बनी रहती है। दुधवा, सठियाना, सोनारीपुर थारू हट और गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग कर सैलानी ठहरते हैं। सैलानी यहां कई-कई दिनों तक रुककर शांत वातावरण के साथ ही जंगल की खूबसूरती का भी आनंद लेते हैं। इसके साथ ही जंगल भ्रमण के लिए जंगल सफारी वाहनों की बुकिंग कर सैलानी किशनपुर सेंक्चुरी समेत कई अन्य स्थलों पर बाघ, चीतल, पाढ़ा, हिरन, भालू समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार करते हैं।

विज्ञापन


सत्र समाप्त होने से पहले बढ़ी सैलानियों की भीड़
पर्यटन सत्र समाप्त होने से पहले सैलानियों की भीड़ बढ़ गई। पिछले एक सप्ताह के अंदर हर दिन 100 से अधिक सैलानी जंगल भ्रमण पर आए। बुधवार को पर्यटन सत्र समाप्त होने पर पार्क प्रशासन ने भ्रमण के रास्तों पर ताले जड़ दिए। अब अगले चार महीने तक सैलानी दुधवा भ्रमण नहीं कर सकेंगे। केवल पार्क के अधिकारी और कर्मचारी ही जंगल में गश्त करेंगे।

विज्ञापन

कोविड के कारण पिछले दो पर्यटन सत्र रहे थे प्रभावित

एफडी ने बताया कि कोविड के कारण पिछले दो पर्यटन सत्र प्रभावित रहे थे, जबकि इस वर्ष पिछले पर्यटन सत्र के सापेक्ष सकारात्मक असर रहा। पर्यटन सत्र 2020-21 में 20772 भारतीय और नौ विदेशी सैलानी आए और 35 लाख रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई, जबकि 2021-22 में माह मई तक 26300 से अधिक भारतीय और 40 से अधिक विदेशी सैलानियों ने दुधवा भ्रमण किया। इस सत्र में 51 लाख से अधिक राजस्व मिला। जो विगत दो वर्षों की अपेक्षा काफी अधिक हैं।


 

अंतिम दिन सैलानियों ने देखा बाघ, भालू व हाथियों का झुंड

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार बुधवार को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। अंतिम दिन सैलानियों ने जंगल का भ्रमण कर वहां हिरन के साथ ही स्वच्छंद विचरण करते हुए बाघ के दीदार भी किए। अंतिम दिन पार्क में जाने वाले सैलानियों की खुशी का ठिकाना देखते ही बन रहा था। सैलानियों के लिएल् दे शाम को पार्क के द्वार बंद कर दिए गए हैं। अब 15 नवंबर को दुधवा के द्वार खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed