फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By-elections will be held on three main posts, votes will be cast on August 4

तीन प्रधान पदों पर होगा उपचुनाव, चार अगस्त को डाले जाएंगे वोट

Mon, 25 Jul 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held on three main posts, votes will be cast on August 4
तीन प्रधान पदों पर होगा उपचुनाव,
विज्ञापन

चार अगस्त को डाले जाएंगे वोट
- आठ उम्मीदवार मैदान में, पांच अगस्त को होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जनपद में रिक्त तीन प्रधान पदों के लिए कराए जा रहे पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए जाने के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अब चार अगस्त, 2022 को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। तीनों सीटों पर कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पांच अगस्त मतगणना के बाद होगा, जबकि दो बीडीसी पदों पर एकल नामांकन होने से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
जनपद में विभिन्न कारणों से तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, दो बीडीसी और 46 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हो गए थे, जिससे निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव कराने के लिए 15 जुलाई 2022 को अधिसूचना जारी की थी। ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेतीसहदेव, नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया और निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरहनी में रिक्त प्रधान पद के लिए 20 जुलाई 2022 को नामांकन दाखिल किए गए थे। 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 22 जुलाई को नामांकन वापसी हुई और 22 जुलाई को उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए।
विज्ञापन

ईसानगर की ग्राम पंचायत बेतीसहदेव के लिए दो प्रत्याशियों प्रज्ञा तिवारी और बृजेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला होगा। वहीं निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरहनी के लिए तीन प्रत्याशी मधु, शारदा बक्स और बाबूराम मैदान में हैं। ऐसे ही नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया में भी तीन प्रत्याशियों गीता देवी, नीलम देवी और वंदना देवी के बीच मुकाबला है। प्रतीक चिन्ह आवंटन होने के बाद से संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इन तीनों पदों के लिए चार अगस्त 2022 को मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से तीन अगस्त को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके बाद पांच अगस्त 2022 को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि दो बीडीसी पदों के लिए एकल नामांकन होने से उनमें निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 46 पदों में अधिकांश पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुछ स्थानों पर नामांकन न होने से करीब 10 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed