फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman dies of fever, villagers in panic

Lakhimpur Kheri News: बुखार से व्यापारी की मौत, दहशत में ग्रामीण

Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies of fever, villagers in panic
मैगलगंज। कस्बे में रविवार को बुखार से एक किराना व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी को पिछले तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था। चौथे दिन इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा औरंगाबाद निवासी 55 वर्षीय नवल किशोर गुप्ता की रविवार को बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। मैगलगंज निवासी दामाद अवनीश गुप्ता मौत की खबर आते ही उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बुखार का इस कदर प्रकोप है कि हर घर में कोई न कोई बिस्तर पर है। बुखार इतनी तेज आता है कि शरीर तोड़ कर रख देता है। सीएचसी पर सूचना देने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बुखार से लोगों की हो रही मौतों को लेकर कस्बेवासी दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed