{"_id":"6a021a6858b6de8c340e12ea","slug":"bus-overturned-after-going-out-of-control-18-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174881-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 18 घायल
Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत: सोशल मीडिया
गौरीफंटा/धनगढ़ी (नेपाल)। काठमांडू से धनगढ़ी की ओर आ रही एक निजी बस सोमवार को कैलाली जिले के चीसापानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बर्दिया निकुंज पार्क के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर घायल हुए हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
कैलाली पुलिस के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि खप्तड़ यातायात की बस सुबह जब चीसापानी के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
सभी गंभीर घायल यात्रियों को तत्काल लम्की स्थित लाल रत्न अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद दो यात्रियों की हालत अधिक गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। इस बीच बस पलटने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को किनारे कराया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।