फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus full of passengers overturned, innocent killed, 20 injured

यात्रियों से भरी बस पलटी, मासूम की मौत,20 घायल

Sat, 18 Dec 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bus full of passengers overturned, innocent killed, 20 injured
मलूकापुर मोड़ पर पलटी बस।
मलूकापुर मोड़ के पास हुई घटना, करीब 70 यात्री थे बस में सवार
विज्ञापन

नेपाली मजदूरों को काम दिलाने गुजरात लेकर जा रहा था ठेकेदार
बिजुआ। नेपाली मजदूरों से ठसाठस भरी बस बृहस्पतिवार आधी रात लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद मची चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पड़रियातुला पुलिस सहायता केंद्र को फोन से सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बिजुआ अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 70 से भी ज्यादा लोग सवार थे। नेपाल का ठेकेदार मिट्ठू भाई नेपाली मजदूरों को काम दिलाने उन्हें गुजरात लेकर जा रहा था। यात्रियों के अनुसार, हादसे के दौरान सामान के नीचे दबकर विष्णु थापा (4 माह) पुत्र केतन थापा निवासी ग्राम वनीमढ़ी जयगढ़ नेपाल की मौत हो गई, जबकि बीस यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में तमका जोशी, मोहित, शंकर, आरती, लक्ष्मी, सुमन, पैना, विअवश, मुन्नी विका, भारती, इंद्रा सिंह, दिनेश, शुभम, रमेश दानी, अनिल विसठ, लाल सिंह, रतन बहादुर थापा और जिनिशार थापा शामिल हैं।
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने रात भर यात्रियों को एक विद्यालय में रोककर सुबह निजी बसों में बैठाकर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर दुर्घटना होते ही भाग गए। यात्रियों के अनुसार प्रति यात्री 3500 रुपये किराया पहले ही ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर होते रहते हैं हादसे
मलूकापुर मोड़ एल आकार का और अंधा मोड़ है। रोड अच्छी होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा होती है। अचानक मोड़ आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाता है और गाड़ी सीधे पानी में ही चली जाती है। बृहस्पतिवार को ही दिन में लगभग दस बजे मलूकापुर मोड़ पर दो कारों में आमने सामने टक्कर हो गई थी, इसके बाद रात में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed