{"_id":"6a592056d97adadc5c06c7ed","slug":"bus-and-tempo-collide-three-people-including-a-cyclist-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179987-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बस और टेंपो भिड़े, साइकिल सवार समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बस और टेंपो भिड़े, साइकिल सवार समेत तीन घायल
Thu, 16 Jul 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्पघटना के बाद पकड़कर पलिया कोतवाली लाई गई बस। संवाद
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर बजाज चीनी मिल और रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच बुधवार देर शाम बस और टेंपो की टक्कर में साइकिल सवार चीनी मिल कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
भीरा की ओर से आ रही बस की सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। इसकी चपेट में बजाज चीनी मिल से ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे कर्मचारी आसाराम प्रजापति (52) और टेंपो सवार रोशन लाल (70) व रामसागर (62) आ गए।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में भर्ती कराया। टेंपो सवार दोनों घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल आसाराम प्रजापति को पहले जिला अस्पताल और देर रात लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा दी है और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
-- -
दो बाइकों की टक्कर में सहायक अध्यापक समेत तीन घायल
भीखमपुर। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर वीरमपुर टंकी के पास दो बाइकों की टक्कर में सहायक अध्यापक समेत तीन लोग घायल हो गए। वीरमपुर निवासी दानिश (22) और पंकज (20) बाइक से कस्ता की ओर से घर लौट रहे थे। नीमगांव थाना क्षेत्र के कुटरी गांव निवासी सहायक अध्यापक दिलीप कुमार वर्मा (32) मितौली के परिषदीय विद्यालय सरैया जा रहे थे। वीरमपुर टंकी के पास दोनों बाइक टकरा गईं। हादसे में दिलीप, दानिश और पंकज घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस दिलीप को सीएचसी मितौली ले गई, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दानिश और पंकज को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है।
सीओ यादुवेंद्र यादव ने बताया कि घायलों में अध्यापक की हालत गंभीर है। दोनों बाइकें पुलिस के कब्जे में हैं। संवाद