{"_id":"6a89ede6b23f39e8e00da8d4","slug":"building-ready-animals-waiting-for-treatment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183011-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भवन तैयार, इलाज का इंतजार कर रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भवन तैयार, इलाज का इंतजार कर रहे पशु
Sun, 23 Aug 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा नवनिर्मित राजकीय पशु चिकित्सालय भवन व इडोर वार्ड।स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : udhampur news
खमरिया। ईसानगर के बेहटा गांव में 40.17 लाख रुपये से बने राजकीय पशु चिकित्सालय के दो साल बाद भी शुरू न होने का खुलासा आरटीआई से हुआ है।
विभाग ने आरटीआई के जवाब में बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ ने 14 जून, 2024 को भवन का निर्माण पूरा कर लिया था। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन और बाउंड्रीवाल का काम पूरा न होने से भवन अब तक पशु चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सका है।
देखरेख के अभाव में अस्पताल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। अस्पताल शुरू नहीं होने से आसपास के पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी।
अस्पताल शुरू कराने की मांग को लेकर बेहटा निवासी आशीष कटियार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने भवन का हस्तांतरण कराने, जरूरी सुविधाएं पूरी करने और अस्पताल जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। बिजली विभाग ने कनेक्शन के लिए दो लाख रुपये से अधिक का एस्टीमेट दिया है, जबकि संस्था के पास फिलहाल 75 हजार रुपये का बजट है। अतिरिक्त बजट के लिए शासन से मांग की गई है। बिजली कनेक्शन और बाउंड्रीवाल का काम पूरा होने के बाद ही भवन हस्तांतरित हो सकेगा।