फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Increase in prices of construction materials ahead Diwali in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: घर बनाना हुआ महंगा... दीपावली से पहले निर्माण सामग्री के बढ़ गए दाम

Mon, 09 Oct 2023 04:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

नवरात्र व दीपावली से पहले भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में इजाफा हुआ है। ईंट, सीमेंट और सरिया के दामों में करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे घर बनाना अब महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
Increase in prices of construction materials ahead Diwali in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में नवरात्र व दीपावली से पहले लोगों का घर बनाने का सपना अब थोड़ा महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में ही भवन निमार्ण सामग्री से लेकर ईंट के भाव में तेजी आ गई है। थोक से लेकर फुटकर तक ईंट, सीमेंट और सरिया के दामों में करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


भवन निर्माण सामग्री विक्रेता शुभम गुप्ता बताते हैं कि वह सीधे फैक्टरी से रैक मंगाते हैं। थोक में सीमेंट की बोरी जो 365 रुपये में थी, वह अब 15 रुपये बढ़कर 380 की हो गई है। उपभोक्ता तक पहुंचने तक यह 15 रुपये और बढ़कर 415 रुपये तक हो जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मौरंग जो 135 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब बढ़कर 150 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। सरिया के दामों में भी तेजी आई है। गत माह 12 एमएम सरिये का दाम 55 से 59 सौ रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन एक माह में इनका भाव 59 सौ से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

 

ईंट के दामों में हुआ एक हजार का इजाफा
पिछले साल अव्वल ईंट जहां 5800 से 6000 रुपये में बिक रही थी। वह इस साल 6800 से लेकर सात रुपये में बिक रही है। ईंट के मूल्यों में इजाफा होने का कारण कोयला से लेकर मजदूरी में बढ़ोतरी होना बताया जाता है।

सामग्री पहले अब
सीमेंट प्रति कट्टा- 350 से 390- 400 से 415
सरिया 12एमएम- 5500 से 5800- 5900 से 6000
बजरी 10 एमएम- 135 से 150- 150 से 180
मौरंग- 160 से 170- 180 से 190
मौरंग, सरिया एवं बजड़ी का भाव प्रति क्विंटल है।

कंपनियों की आपसी सांठगांठ
भवन निर्माण सामग्री विक्रेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सीमेंट के दाम बढ़ने की वजह कंपनियों की आपसी सांठगांठ है। जब मन हुआ तब मूल्य बढ़ा दिए। इस पर सरकार भी अंकुश नहीं लगाती, क्योंकि सरकार को टैक्स भी बढ़कर मिलता। जबकि सबसे ज्यादा इससे आम आदमी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed