{"_id":"b5e109fa3c55bd5d0ea555d0f0fe382d","slug":"buddha-show-the-path-of-the-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 May 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ और क्षेत्र की नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर लोगों ने भगवान बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
अपना दल कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। यहां गौतम बुद्ध के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महासचिव प्रमोद कुमार वर्मा ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि वीर बहादुर ने कहा कि मानव के दुखों का ज्ञान होना ही ज्ञान प्राप्ति है। दुखों के निवारण का ज्ञान होना ही बुद्धत्व है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शिव सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध ने हमें अपने दीपक स्वयं बनने की शिक्षा दी है।
गोला गोकर्णनाथ। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी, मानव कल्याण संस्थान ने सिनेमा चौराहा, स्टेशन रोड स्थित अपने संस्थान पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाई, जिसका शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। संस्थान के अध्यक्ष रामकुमार मौर्य ने समाज के लोगों को भगवान बुद्ध के पदचिह्नों पर चलने और उनके बताए गए सिद्धांतों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। महामंत्री वीरपाल सिंह कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी को शांतिपूर्ण, प्रेम, स्नेह से जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह कुशवाहा, जनार्दन मौर्य, मौरध्वज मौर्य, मीना कुमारी, राजाराम मौर्य, जगदीश गौतम मौजूद रहे। गोला की समस्या और समाधान ग्रुप के पदाधिकारियों ने भी गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। ग्रुप के रजनीश गुप्ता, रूपेश मिश्र, आशीष गुप्ता, जुनेद ईराकी, चंद्रप्रकाश मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, सुनील मिश्र, गुड्डू खां आदि ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बांकेगंज। बोझिया स्थित ‘बा’ स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे ने छात्राओं को महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, लालच आदि पर एकांकी प्रस्तुत कर महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे, शिक्षिका रीता भास्कर, संगीता वर्मा, अंजली दिक्षित, अर्चना वर्मा, राजर्षि शुक्ल, सुरेंद्र कुमार आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
मोहम्मदी। कस्बे में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद डॉ. अंबेडकर भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा में पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने कहा कि आज पूरे विश्व में बुद्ध की शिक्षाओं पर अमल होना चाहिए, तभी शांति कायम हो सकती है।
इसके अलावा सभा को विशिष्ट अतिथि अवनीश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गौरव, सत्यदेव गौतम, संदीप मेहरोत्रा, सियाराम दिनकर, बाबूराम हंस, करुणाशंकर हंस, जगदीश भारती, अखिलेश कुमार, रामप्रसाद, रामासरे, मनोज कुमार, रामेश्वर दयाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पीएल विशारद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रामनाथ गौतम ने की। इससे पूर्व बुद्ध वंदना पूज्य भंते भदन्त बुद्ध सागर बोधि ने कराई।
धनगढ़ी (नेपाल)। नगर में धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर बुद्ध मंदिर से एक शोभायात्रा भी निकाली गई, इसमें तमाम झांकियां शामिल थीं।
धनगढ़ी के बुद्ध मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई जो बाजार होते हुए चौराहे तक गई और फिर शहर की परिक्रमा कर मंदिर लौट आई। मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया और पूरे दिन कार्यक्रम चलते रहे। उधर, ढोखा बाजार के पास अमरबाती से भी एक शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
बुद्ध पूर्णिमा पर खुले रहे विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। बुद्ध पूर्णिमा पर शासकीय अवकाश होने के बावजूद भी नगर की कई शिक्षण संस्थाएं खुली रहीं, जिससे अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी रही।