फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSP showed strength by taking out a rally

बसपा ने रैली निकालकर दिखाया दम

Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BSP showed strength by taking out a rally
बसपा रैली में जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बसपा ने शुक्रवार को रैली निकालकर दमखम दिखाने का प्रयास किया है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में महेवागंज से रैली निकाली गई, जो शहर के एलआरपी चौराहा से गोला, संसारपुर, बांकेगंज, कुकरा, भीरा होते हुए पलिया-संपूर्णानगर तक पहुंची। इसके बाद बिजुआ होते हुए रैली वापस लखीमपुर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को महेवागंज से रैली का आगाज हुआ, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता वाहन समेत शामिल हुए। संसारपुर में पलिया प्रभारी डॉ. जाकिर ने बसपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता को बसपा से काफी उम्मीदें हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए बसपा पूरी दम-खम से चुनाव लड़ेगी। इसके बाद रैली बांकेगंज, कुकरा, भीरा, पलिया व संपूर्णानगर पहुंची। रैली में हाजी अलीम, ओमप्रकाश, खूबचंद गौतम, संतोष बंजारा, मनमोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर निकाले गए कार्यकर्ताओं को वापस लेने की मांग
कुछ दिन पहले बसपा से निकाले गए पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, प्रमोद चौधरी, कार्यकर्ता मोहन वाजपेयी व दिनेश मास्टर को पार्टी में फिर से वापस लेने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चारों कार्यकर्ताओं को निकाले जाने के पीछे बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा साजिश किए जाने का आरोप लगाया है। रोहित सोनी, राकेश गौतम, पैकरमा, विजय कुमार आदि ने चारों पदाधिकारियों को पार्टी में वापस न लिए जाने पर अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान भी किया है। उधर, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा है कि कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले पार्टी के सदस्य या कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि निकाले गए लोगों की शह पर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed