फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA launched School of the Week on social media

बीएसए ने सोशल मीडिया पर चलाई स्कूल ऑफ द वीक की मुहिम

Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSA launched School of the Week on social media
लखीमपुर खीरी। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प अभियान को सफल बनाने और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल ऑफ द वीक नाम से मुहिम चलाई है। इसमें प्रत्येक सप्ताह सबसे सुंदर एक विद्यालय का फोटो समेत विवरण अपलोड किया जाएगा। इस मुहिम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी के नाम से सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्म पर पेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प में किए गए बेहतर प्रयासों की सराहना के लिए बीएसए ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हर सप्ताह एक विद्यालय का चुनाव किया जाता है और उसको स्कूल ऑफ द वीक के नाम से पेज पर अपलोड किया जाता है। इस पेज का अहम हिस्सा है इसका बैनर, जिसकी टैगलाइन बीएसए बुद्धप्रिय सिंह की है। टैगलाइन में हमारे विद्यालय हमारा गौरव हैं, हमारे शिक्षक हमारे हीरो हैं लिखा है, जिससे शिक्षकों में भी उत्साह है। पिछले सप्ताह लांच किए गए इस पेज से अभी तक 500 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। संविलियन विद्यालय मियांपुर कॉलोनी, ब्लॉक मोहम्मदी के विद्यालय की साज-सज्जा और प्राकृतिक सुंदरता को काफी पसंद किया जा रहा है। करीब 1.35 लाख से अधिक लोग इस विद्यालय को लाइक कर चुके हैं। इस विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों और बीएसए के मार्गदर्शन की सराहना हुई है। इसी कड़ी में बेहजम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रतसिया को इस सप्ताह का स्कूल ऑफ द वीक चुना गया है, जिसे भी काफी पसंद किया जा रहा हैै। लोग भी चर्चा कर रहे हैं कि खीरी के परिषदीय विद्यालय अब पहले से काफी बेहतर हो गए हैं। बताते चलें कि विद्यालयों में मिशन कायाकल्प के तहत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 14 बिंदुओं पर कार्य कराए जा रहे हैं। कई विद्यालयों में टॉयलीकरण, विद्युत संयोजन, जलापूर्ति, टॉयलेट आदि सुविधाओं पर अच्छा कार्य हुआ है। इससे अन्य विद्यालयों के शिक्षकों में उत्सुकता है कि उनका भी विद्यालय भी इस पेज पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों के कायाकल्प के साथ ही रीडिंग कॉर्नर विकसित करने, लाइब्रेरी निर्माण, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, आईसीटी में अच्छा कार्य हुआ है। जिले के कई विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से भी बेहतर हो गए हैं। भविष्य में इसी पेज के माध्यम से शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों एवं अभिनव प्रयोगों को अपलोड करके प्रोत्साहित किया जाएगा। पेज को बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी के नाम से सर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed