फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother has not gone anywhere, is just sick, will file a statement soon

भाई कहीं नहीं गया, बस बीमार है, जल्द दर्ज कराएगा बयान दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brother has not gone anywhere, is just sick, will file a statement soon
अजय मिश्र का घर।

तिकुनियां कांड में मुख्य आरोपी बनाए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के भतीजे अमित मिश्र ने कहा
विज्ञापन

अमित बोले, 2022 के चुनाव को लेकर सपा, कांग्रेस कर रही गंदी राजनीति

लखीमपुर खीरी। तिकुनियां कांड में मुख्य आरोपी बनाए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र के तहेरे भाई अमित मिश्र ने कहा कि आशीष कही नहीं गया है। वह जिले में है और बीमार है। इसलिए बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस लाइन नहीं जा सका। इस घटना को लेकर भाई बेहद तनाव में है। डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा है। एक-दो दिन में पुलिस लाइन पहुंचकर बयान दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार विपत्तियों से घबराता नहीं, बल्कि डटकर सामना करता है।
अमित मिश्र ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने 2022 के चुनाव को लेकर जबरन विवाद खड़ा कर इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। जिन लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर कर अन्य चार लोगों की हत्या की है, उसके साक्ष्य वायरल वीडियो हैं। मगर, उनके खिलाफ न तो कार्रवाई की कोई मांग कर रहा है और न ही गिरफ्तारी की। मगर, आशीष वहां पर थे भी नहीं। फिर भी लोग इस सच को झूठ बनाने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वहां हजारों की भीड़ थी। हर घटना का वीडियो है। किसी में आशीष नहीं है, बल्कि हमारे परिवार का कोई सदस्य वहां पर नहीं था। कांग्रेस की प्रियंका, राहुल और सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए क्या सिर्फ वही चार लोग किसान थे। जिन अन्य चार लोगों की हत्या हुई है वह इंसान और किसान नहीं हैं। इनको मानवता के लिए ही उन मृतकों के घर जाकर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी। अमित मिश्र ने कहा आशीष मिश्रा मोनू जिले में ही हैं और एक-दो दिन में पुलिस लाइन पहुंचकर बयान दर्ज कराकर जांच में पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed