{"_id":"6193fbded7ac383c0f3a6c2b","slug":"broad-gauge-140-ton-crane-came-from-jamalpur-in-mailani-lakhimpur-news-bly466364376","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी में जमालपुर से आई ब्रॉडगेज 140 टन की क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी में जमालपुर से आई ब्रॉडगेज 140 टन की क्रेन
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी बीजी 140 टन क्रेन
- फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। ट्रेन दुर्घटना होने पर सहायता के लिए मैलानी में ब्रॉडगेज की 140 टन की क्रेन आ गई है। इससे किसी दुर्घटना के समय तत्काल क्रेन मौके पर पहुंच जाएगी। हालांकि अभी इसका ट्रॉयल होना बाकी है।
मैलानी-लखनऊ रेलखंड का ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन होने के बाद इस खंड में ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। मैलानी-पीलीभीत खंड पर आमान परिवर्तन का काम अभी चल रहा है। इसके पूरा होने पर लखनऊ से सीधे बरेली तक ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस कारण यहां भी ब्रॉडगेज की क्रेन की आवश्यकता पड़ी। इसे देखते हुए रेलवे ने बिहार में स्थित पूर्व रेलवे के जमालपुर वर्कशाप से क्रेन मंगवाई है, जोकि हाल ही में यहां आ चुकी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सवारी माल डिब्बा यशपाल सिंह ने बताया कि क्रेन की क्षमता 140 टन है। क्रेन का ट्रॉयल यहां होना अभी बाकी है। हालांकि क्रेन चालक रोज कुछ देर के लिए स्टार्ट कर बैट्री आदि चार्ज करता है। इस क्रेन के यहां होने से भविष्य में किसी भी दुर्घटना के समय इसका लाभ मिल सकेगा।
मीटरगेज की क्रेन भी है यहां
यहां मीटरगेज की क्रेन भी है। जोकि कोयला और स्टीम से संचालित है। यह क्रेन यहां काफी पहले से मौजूद है। लखनऊ-बरेली और मैलानी-गोंडा रेलखंड के बीच मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के दौर में यहां स्थित मीटरगेज क्रेन का खासा महत्व था। अब केवल मैलानी-बहराइच खंड पर ही मीटरगेज ट्रेनों का संचालन होता है। ऐसे में मीटरगेज की क्रेन की पहले जैसी उपयोगिता नहीं रह गई है।