फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brilliant glowing even after light rain Friday

हल्की बारिश के बाद भी खूब तपा शुक्रवार

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Brilliant glowing even after light rain Friday
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिजुआ में वर्षा, ओले गिरे, बाकी जगह बूंदाबांदी
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में हुई हल्की बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पाई है। रात में जिले के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ ओले गिरे तो जिले के अधिकतर हिस्सों में बूंदाबादी भर हुई है। शुक्रवार को कड़ी धूप के बीच आसमान में बादल तैरते दिखाई दिए। दिन भर चली हवाओं ने कुछ राहत जरूर दी लेकिन  कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिजुआ में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना है जबकि शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

गुलरिया। बिजुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी आई और इसी के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। करीब पांच मिनट तक ओले गिरने के बाद वर्षा शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते लोगों के छप्पर, टिन शेड आदि उड़ गए। कई जगह पेड़ भी गिर गए। पड़रिया तुला में सड़क किनारे लगी होर्डिंग उडकर दूर जा गिरीं। एक बिजली का पोल भी गिर गया। ओले गिरने से आम, तरबूज, खरबूजा, पिपरमिंट आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है जबकि अन्य फसलों को फायदा हुआ। बरसात हो जाने से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली लेकिन बाद में उमस बढ़ने और कड़ी धूप होने से लोग फिर परेशान हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। तड़के हुई हल्की बारिश और आंधी से रात भर हुई चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। शाम से ही तेज हवाएं चलने लगीं। रात करीब दस बजे कई बार तेज आंधी के झोंके आए। तड़के चार बजे मामूली बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। सुबह होते ही आसमान साफ  हो गया और सूरज ने फिर आग बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed