फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   boyfriend brutally beat girlfriend with belt in lakhimpur kheri

प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल

Thu, 27 Jul 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। आरोपी युवक का नाम ईशू वर्मा है। घटना आठ महीने पुरानी बताई गई है। वीडियो अब वायरल हुआ है।  

विज्ञापन
boyfriend brutally beat girlfriend with belt in lakhimpur kheri
युवक ने युवती को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एक युवती की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक कमरे में लड़की को बेल्ट और थप्पड़ से पीटता दिख रहा है। एक अन्य लड़की की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वीडियो वायरल होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि वायरल वीडियो में युवती को बेल्ट से पीटने वाले युवक ईशू वर्मा गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। यह वीडियो आठ महीने पहले का बताया जा रहा है, जो अब वायरल हुआ है है। मामले में वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमिका पर शक करता था प्रेमी 

वीडियो में युवती की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा युवक उसका प्रेमी बताया जा रहा है। पीड़ित युवती दूसरे गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका को किसी दूसरे से व्हाट्सएप पर चैटिंग करते देख लिया था। इसे लेकर उसे उस पर शक हो गया था। 

प्रेमिका पर बरसाई बेल्ट

शक होने पर युवक ने प्रेमिका को कमरे में बुलाया। प्रेमिका के साथ उसकी सहेली भी आई थी। कमरे में घुसते ही युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन ली। इसे लेकर कहासुनी हुई। इससे बौखलाए युवक ने प्रेमिका को बेल्ट से पीटना शुरू कर दी। युवती के साथ आई सहेली भी उसे बचा नहीं सकी। 

ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग

मंगलवार को किसी ने युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने के आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी ईशू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed