फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   blood donation

रक्तदान करना सेहत के लिए फायदेमंद

Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
blood donation
लखीमपुर खीरी। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें सहयोग के लिए सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद के पदाधिकारी भी आगे आए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि रक्तदान से बढ़कर कोई अन्य दान नहीं हो सकता है, क्योंकि हमारे एक यूनिट रक्त का दान करने से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के सचिव रितुराज बाजपेई ने परिषद सदस्यों के साथ जिले वासियों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। ब्लड बैंक की काउंसलर रति वर्मा ने बताया कि रक्तदान करना सेहत के लिए लाभकारी है। रक्तदान से न तो कमजोरी आती है और न ही अन्य किसी प्रकार की समस्या पैदा होती है। रक्तदान करने के बाद रक्त तेजी के साथ अपनी कमी को पूरा कर लेता है। नियमित रक्तदान करते रहने से तमाम प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए हर किसी को कम से कम साल भर में एक बार एक यूनिट का रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

रक्त की कमी से जूझ रहा ब्लड बैंक
कोरोना महामारी का असर जिला अस्पताल की ब्लडबैैंक पर भी पड़ा है। पहले यहां तीन सौ से अधिक यूनिट रक्त रहता था, लेकिन कोरोना काल में स्टॉक बेहद कम है। ऐसे में जरूरतमंदों को रक्त मिलने में दिक्कत आ रही है। ब्लडबैंक के लोग बताते हैं कि लोगों की जान बचाने के लिए रोजाना तीस यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। इसलिए लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सएप पर मेसेज देकर आप करा सकते हैं पंजीकरण
नंबर: 9415354500,9451777307,9415771293
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed