फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's show of strength on women's reservation issue

Lakhimpur Kheri News: महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP's show of strength on women's reservation issue
जिला पंचायत कार्यालय गेट के पास प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला पंचायत परिसर से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पहुंचे और सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से समाज आहत हुआ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां विपक्ष की मानसिकता दर्शाती हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री रश्मि गुप्ता ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल का समर्थन नहीं किया और इसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला मंत्री संगीता पुरी ने सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित टिप्पणी की निंदा की।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षण और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस बेनकाब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed