फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP, SP and Congress offices open, lock hanging on BSP

भाजपा, सपा और कांग्रेस के कार्यालय खुले, बसपा पर लटका रहा ताला

Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP and Congress offices open, lock hanging on BSP
बंद पड़ा बसपा कार्यालय।
लखीमपुर खीरी। मतदान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों के कार्यालयों और वार रूम में पहले की तरह रौनक नहीं दिखी। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों से गुलजार रहने वाले कार्यालयों में खामोशी के साथ जीत-हार पर मंथन हुआ। भाजपा, सपा व कांग्रेस कार्यालयों में प्रत्याशी व उनके समर्थक एकत्र हुए और बुधवार को हुए मतदान को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के राजापुर रोड स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को उनके कार्यकर्ता व समर्थक जुटे। प्रत्याशी योगेश वर्मा ने पोलिंग एजेंट से उनके बूथों पर हुए मतदान के बारे में जानकारी ली। मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत-हार को लेकर विचार विमर्श हुआ। हिंदु बाहुल्य बूथों पर अधिक मतदान से भाजपा को अच्छे वोट मिलने की संभावना जताई गई। भाजपा सरकार की योजनाओं व योगी-मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर मतदाताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट पड़ने की संभावना जताई। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा के एलआरपी रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र हुए। कुछ देर बाद प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा भी पहुंचे। इसके बाद पोलिंग एजेंटों से मतदान को लेकर चर्चा हुई। मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर अच्छा मतदान सपा के पक्ष में होने की बात कार्यकर्ताओं ने रखी। वहीं यादव व कुर्मी बाहुल्य बूथों पर सपा के पक्ष में अधिक मतदान होने की बात कार्यकर्ताओं ने बताई। अन्य जातियों से भी वोट मिलने की संभावना के आधार पर सपा प्रत्याशी के जीतने का दावा कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रविशंकर त्रिवेदी के जिला अस्पताल रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद दिखे, जिनके साथ प्रत्याशी रविशंकर भी बैठे दिखे। पिछले कई दशकों से हाशिए पर चल रही कांग्रेस को इस बार मतदाताओं का कितना सपोर्ट मिलेगा, जिसको लेकर चर्चा हुई। पार्टी के घोषणा पत्र के आधार पर मुस्लिमों व किसानों का वोट मिलने का दावा कार्यकर्ताओं ने किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस आधार पर मुकाबले में आने का दावा किया।

बसपा प्रत्याशी मोहन वाजपेयी के मोहल्ला पटेलनगर स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को ताला लटका रहा। कुछ कार्यकर्ता व समर्थक आए भी, लेकिन कार्यालय बंद देखकर वापस लौट गए। पता चला कि प्रत्याशी मोहन वाजपेयी अपने परिवार सहित नैनीताल के टूर पर गए हैं।

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

 

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

 

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

चुनावी चर्चा करते प्रत्याशी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed