फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidate Anoop filed his nomination on the last day

आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी अनूप ने दाखिल किया पर्चा

Mon, 21 Mar 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Anoop filed his nomination on the last day
एमएलसी चुनाव के लिए दूसरा नामांकन सेट दाखिल करने जाते सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा।
सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा ने भी दो सेट और दाखिल किए
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव ः कुल चार उम्मीदवार मैदान में, नौ अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
लखीमपुर खीरी। एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों सहित दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा ने भी आखिरी दिन लाव-लश्कर सहित दो सेट और दाखिल किए हैं। इस प्रकार दो निर्दलियों सहित कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
06 खीरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी पद के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आठों विधायक समेत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मूल रूप से ओयल ढखवा के मोहल्ला ठठेरन टोला निवासी हैं। वह वर्तमान में भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा मूल रूप से निघासन क्षेत्र के गांव कुर्मिनपुरवा निवासी हैं और यह सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गोकन के निवासी हैं और यह वर्तमान में प्रधान हैं। चौथे निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत शुक्ला मूल रूप से लखनऊ जिले के मोहनलालगंज की नगर पंचायत नगराम के मोहल्ला ब्राह्मण टोला निवासी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम/एआरओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। कुल सात सेट नामांकन पत्र के दाखिल किए गए हैं। इसमें सपा प्रत्याशी ने तीन और भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 मार्च को इच्छुक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। नौ अप्रैल 2022 को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद 12 अप्रैल को मतगणना होगी। नामांकन कक्ष में प्रेक्षक श्रीश चंद्र वर्मा, एसडीएम सदर राजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर मौजूद रहे।
खीरी पहुंचे एमएलसी चुनाव प्रेक्षक, मोबाइल नंबर जारी
लखीमपुर खीरी। 06 खीरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद के निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए प्रेक्षक श्रीश चंद्र वर्मा (आईएएस) की नियुक्ति की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेक्षक निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग निकट कलक्ट्रेट परिसर में ठहरे हैं। उनका मोबाइल नंबर 8726750142 है। यदि चुनाव संबंधी कोई समस्या है तो उनके मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
सपा प्रत्याशी पर तीन मामले  दर्ज, भाजपा प्रत्याशी बेदाग 
लखीमपुर खीरी। एमएलसी पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा पर सदर कोतवाली व जीआरपी लखीमपुर में कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इनके पास करीब 50 लाख व पत्नी के पास 42.30 लाख की चल संपत्ति है और 1.16 करोड़ व पत्नी केे नाम 39 लाख की अचल संपत्ति है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके पास करीब 6.69 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति कुछ नहीं है।  
नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के मुताबिक, सपा प्रत्याशी 48 वर्षीय अनुराग वर्मा के पास 80 हजार नकदी है, जबकि इनकी पत्नी वंदना उत्तम के पास एक लाख रुपये हैं। इनके पास दो कार, एक ट्रैक्टर व एक बाइक है, जबकि इनकी पत्नी के पास स्कार्पियो कार है। 

अनुराग वर्मा पर समिति व बैैंकों का 7.92 लाख रुपये लोन भी है। इनकी शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। वहीं भाजपा प्रत्याशी 44 वर्षीय अनूप कुमार गुप्ता के पास 85900 रुपये नकद हैं। इनके पास कार या बाइक भी नहीं है। इनके पास 10 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है। इस प्रकार इनकी कुल चल संपत्ति 6.69 लाख है। इनके पास अचल संपत्ति के तौर पर मकान भी नहीं है। भाजपा प्रत्याशी की शैक्षिक योग्यता स्नातक है।

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता।

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed