फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidate Aman Giri files nomination, contests against SP's Vinay Tiwari

Lakhimpur Kheri: भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने दाखिल किया नामांकन, सपा के विनय तिवारी से मुकाबला

Tue, 11 Oct 2022 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला संवाद, लखीमपुर खीरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले सपा प्रत्याशी विनय तिवारी सोमवार को एक सेट नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन
BJP candidate Aman Giri files nomination, contests against SP's Vinay Tiwari
नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा के उपचुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में कलक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले सपा प्रत्याशी विनय तिवारी सोमवार को एक सेट नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक दो प्रमुख दलों भाजपा व सपा के प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। जिसके साथ ही गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर 2022 निर्धारित है। जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने प्रस्तावकों संग कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जनार्दन गिरि मौजूद रहे। एडीएम न्यायालय कक्ष में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम अनुराग सिंह के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया।  निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं दो संभावित उम्मीदवारों मंजू देवी ने एक सेट व नरेश सिंह भदौरिया ने एक सेट नामांकन पत्र लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक नामांकन कक्ष से कुल 11 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र के 23 सेट प्राप्त किए हैं। जिसमें से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed