फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bird festival

बर्ड फेस्टिवल-डे पर आज बच्चे निहारेंगे परिंदों की खूबसूरती

Sun, 02 Feb 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bird festival
नगरिया वेटलैंड। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दो फरवरी को जिले भर में बर्ड फेस्टिवल-डे मनाया जाएगा। इस मौके पर परिंदों को देखने और उनकी जानकारी लेने के लिए वेटलैंड पर स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यक्रम डीटीआर बफरजोन की नगरिया झील और अंतर्वेद में होगा।
विज्ञापन

दो फरवरी को हर साल बर्ड फेस्टिवल-डे मनाया जाता है। इसके तहत बच्चों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों उनकी गतिविधियों और सुरक्षा के प्रति जानकारी दी जाती है। इस बार बर्ड फेस्टिवल के लिए डीटीआर बफरजोन की मैलानी रेंज अंतर्गत महुरेना बीट और बांकेगंज कस्बे निकट स्थित नगरिया झील के साथ ही उत्तर निघासन रेंज अंतर्वेद वेटलैंड का चयन किया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि स्थानीय और प्रवासी परिंदों के संबध में बच्चों को उनकेेेेे जीवन चक्र, प्रकृति में उपयोगिता आदि के संबध में जानकारी देने के साथ ही उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन दोनों स्थलों पर स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इसमें वन विभाग के अधिकारियों के साथ पक्षी विशेषज्ञ पक्षियों के संबध में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed